हां टाइल्स पर पेंट किया जा सकता है लेकिन सीधे पेंट करने से काम नहीं चलेगा अगर आप सहीं तरीके से तैयारी नहीं करेंगे तो पेंट जल्दी उखड़ जाएगा
सही तरीके अपनाकर आप पुराने टाइल्स को नया जैसा बना सकते हैं वो भी बिना तोड़-फोड़
टाइल्स पर पेंट करने के लिए जरूरी सामान
सैंडपेपर
प्राइमर
पेंट
ब्रश या रोलर
क्लीनर
टाइल्स पर पेंट करने का सही तरीका
1. टाइल्स को अच्छे से साफ करें
सबसे पहले टाइल्स को तेल गन्दगी और धूल से पूरी तरह साफ करें
अगर सफाई ठीक से नहीं हुई तो पेंट चिपकेगा नहीं
2. सैंडपेपर से रगड़े
टाइल्स कि सतह बहुत चिकनी होती है इसलिए हल्का सा रगड़कर उसे थोड़ा खुरदुरा बनाए ताकि पेंट अच्छे से चिपक सकें
3. प्राइमर लगाएं
टाइल्स पर सीधे पेंट मत करें
पहले प्राइमर लगाना बहुत ज़रूरी है इससे पेंट कि पकड़ मजबूत होती है
4. पेंट लगाएं
अब आप 2 कोट में पेंट लगाएं
पहला कोट सूखने दें फिर दूसरा लगाएं
5. सूखने दें
कम से कम 24-48 घंटे तक टाइल्स को सूखने दें इस दौरान पानी बिल्कुल न लगने दें
कौन सा पेंट इस्तेमाल करें
Epoxy paint सबसे अच्छा
ज्यादा टिकाऊ
पानी में खराब नहीं होता
Acrylic paint
सस्ता होता है
लेकिन ज्यादा टिकाऊ नहीं
ध्यान रखने वाली बातें
बाथरूम और किचन में सिर्फ वाटरप्रूफ पेंट ही इस्तेमाल करें
ज्यादा घिसाई वाले जगह पर पेंट जल्दी उतर सकता है
अगर काम सही नहीं किया तो 2-3 महीने में पेंट निकल सकता है
क्या टाइल्स पेंट करना सही है या बदलना
अगर आपका बजट कम है तो पेंट करना सही है
अगर लम्बे समय के लिए काम चाहिए तो नई टाइल्स लगवाना बेहतर है
अगर आप घर की पुरानी टाइल्स को नया लुक देना चाहते हैं और खर्च भी कम रखना चाहते हैं तो टाइल्स पर पेंट करना एक अच्छा विकल्प होगा
FAQs
1. क्या बाथरूम टाइल्स पर पेंट टिकता है
हां अगर आप Epoxy पेंट और प्राइमर का इस्तेमाल करें तो यहां टिकता है
2. टाइल्स पेंट कितने दिन चलता है
सही तरीके से किया जाएं तो 2-5 साल तक चल सकता है
3. क्या बिना सैंडपेपर के पेंट कर सकते हैं
नहीं बिना रगड़े पेंट टिकेगा नहीं
4. टाइल्स पेंट करने में कितना खर्च आता है
यहां आपके एरिया पर निर्भर करता है लेकिन नई टाइल्स से सस्ता पड़ता है
5. क्या किचन टाइल्स पर पेंट करना सही है
हां लेकिन हीट और पानी के कारण जल्दी ख़राब हो सकता है
6. क्या खुद से टाइल्स पेंट कर सकते हैं
हां अगर आप सहीं स्टेप फालो करें तो आसानी से कर सकते हैं

Comments
Post a Comment
Thank you very much for your time