घर में बाथरूम किचन या दिवार पर कुछ भी लगाना हो जैसे हैंगर शेल्फ या गीजर तो टाइल्स में छेद करना जरूरी होता है लेकिन ग़लत तरीका अपनाने से टाइल्स टूट सकती है जिससे नुकसान हो सकता है इस आर्टिकल में आपको आसान भाषा में बताऊंगा कि टाइल्स में छेद कैसे करें ताकि काम साफ और सुरक्षित हों
टाइल्स में छेद करने के लिए जरूरी औजार
1. ड्रिल मशीन
2. टाइल्स ड्रिल बिट
3. मार्कर या पेंसिल
4. मास्किंग टेप
5. पानी ( ठंडा रखने के लिए )
6. सेफ्टी ग्लासेस
टाइल्स में छेद करने का सही तरीका
1. सही जगह मार्क करें
जहां आपको छेद करना है वहां मार्कर से निशान लगाएं
2. मास्किंग टेप लगाएं
मार्क कि हुईं जगह पर टेप लगाएं ताकि ड्रिल फिसले नहीं
3. सही ड्रिल बिट लगाएं
हमेशा टाइल्स के लिए स्पेशल ड्रिल बिट का इस्तेमाल करें
4. धीरे धीरे ड्रिल करें
शुरुआत में स्लो स्पीड रखें
ज्यादा दबाव ना डालें
धीरे धीरे छेद करे
5. पानी का इस्तेमाल करें
ड्रिल करते समय थोडा पानी डालते रहे ताकि टाइल्स गर्म होकर टूटे नहीं
6. छेद पूरा करें
जब टाइल्स पार हो जाए तब सामान्य धीरे धीरे ड्रिल करें
टाइल्स में छेद करते समय ध्यान रखने वाली बातें
तेज स्पीड पर ड्रिल ना करें
ज्यादा दबाव न डालें
हमेशा सही ड्रिल बिट का उपयोग करें
कोनों के पास छेद ना करें
सेफ्टी गागल्स जरूर पहनें
जरूरी सुझाव - मिस्री वाला अनुभव
अगर टाइल्स बहुत चिकनी है तो पहले हल्का खरोंच बना लें
ड्रिल को सीधा रखें तिरछा न करें
पहली बार में छोटा छेद बनाए फिर बड़ा करें
एक जरूरी बात
टाइल्स में छेद करना कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपको सही तरीका और टूल्स का इस्तेमाल करना आना चाहिए अगर आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फालो करेंगे तो बिना टाइल्स तोड़े आसानी से काम कर सकते हैं
लोगों द्वारा गूगल से पुछे सवाल ( FAQs )
1. टाइल्स में छेद करते समय टाइल्स क्यों टूट जातीं हैं
ज्यादा दबाव तेज़ स्पीड या ग़लत ड्रिल बिट इस्तेमाल करने से टाइल्स टूट जातीं हैं
2. क्या नार्मल ड्रिल बिट से टाइल्स में छेद कर सकते हैं
नहीं टाइल्स के लिए स्पेशल ड्रिल बिट ही इस्तेमाल करना चाहिए
3. टाइल्स में छेद करने में कितना समय लगता है
एक छेद करने में 2-5 मिनट लगते हैं अगर सही तरीके से किया जाएं
4. क्या बिना मशीन के टाइल्स में छेद हों सकता है
नहीं सही और साफ़ छेद के लिए ड्रिल मशीन ज़रुरी है
5. क्या टाइल्स में छेद करना सुरक्षित है
हां अगर सही टूल्स और सावधानी के साथ किया जाएं
6. टाइल्स में बड़ा छेद कैसे करें
पहले छोटा छेद बनाए फिर बड़े ड्रिल बिट से उसे बडा करें

Comments
Post a Comment
Thank you very much for your time